पुरूष बनना चाहती हैं केट विंसलेट
लाखों पुरूषों की धड़कने बढ़ा देने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट पुरूष यानि मेल बनना चाहती हैं। अरे आश्चर्य मत किजिए वो अपना लिंग नहीं बदल रही हैं दरअसल वह फिल्म में एक पुरुष की भूमिका निभाना चाहती हैं। इनका मानना है कि इस तरह की भूमिका करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
सूत्रों की माने तो विंसलेट को हाल ही में 'मिल्ड्रेड पियर्स' के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है। विंसलेट ने कहा, मैं एक दिन एक पुरुष की भूमिका निभाना चाहती हूं। मैं ऐसा जरूर करना चाहती हूं।
मैं नहीं जानती कि यह किस तरह का पुरुष होगा और न ही मुझे यह पता है कि ऐसा कब होगा लेकिन मैं सच मैं ऐसी भूमिका करना चाहती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह चुनौतीपूर्ण होगा। मुझे चुनौती भरे काम करने में अच्छा लगता है।


Click it and Unblock the Notifications











