अभूतपूर्व सुंदरी हैं केट विंसलेट
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री केट विंसलेट एक सर्वेक्षण में अभूतपूर्व सुंदरियों की सूची में पहले पायदान पर पहुंच गई हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार सर्वेक्षण में 3,000 पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया था। लोगों ने विंसलेट के बारे में कहा कि वह श्रृंगार के बिना भी बेहद सुंदर दिखती हैं।
सूची में दूसरे स्थान पर अभिनेत्री आन्द्रे हेपबर्न, तीसरे स्थान पर कैली ब्रुक रहीं। जबकि पांचवें और छठे पायदान पर एंजेलिना जोली और स्कारलैट जॉनसन ने जगह बनाई।
angelina jolie audrey hepburn आन्द्रे हेपबर्न एंजेलिना जोली केट विंसलेट कैली ब्रुक हालीवुड hollywood kate winslet kelly brook scarlett johansson


Click it and Unblock the Notifications