कैट विंसलेट- सैम मेंडेस की जोड़ी टूटी

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लंदन में सोमवार को दोनों ने कानूनी रूप से अलग होने का निर्णय लिया। दोनों काफी दिनों से लोगों के बीच एक आदर्श जोड़ी के रूप में माने जाते थे। विंसलेट (34) ने सफल ब्रिटिश फिल्म निर्माता सैम के साथ वर्ष 2003 में शादी रचाई थी।
उल्लेखनीय है कि सैम मेंडेस को 'अमेरिकन ब्यूटी' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए ऑस्कर मिल चुका है। विंसलेट औऱ मेंडेस का एक 6 वर्षीय बेटा भी है। गौरतलब है कि विंसलेट ने प्रसिद्ध फिल्म 'टाइटैनिक' में अभिनय कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











