ऑस्कर जीतकर बदल गईं विंस्लेट

वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक 33 वर्षीय विंस्लेट ने यह भी स्वीकार किया है कि वह बाध्य होकर अपने व्यक्तित्व और स्वाभाव को उस ओर ले जा चुकी हैं, जो उनके लिए कभी भी स्वाभाविक तौर पर स्वीकार्य नहीं रहा है।
विंस्लेट के मुताबिक वह खुले दिल की इंसान हैं और जिंदगी को खुलकर जीने में यकीन करती हैं।
विंस्लेट ने अमेरिका के 'हार्पर्स बाजार' पत्रिका से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अपने अंदर खुद की झलक नहीं देखती। इसका कारण यह है कि मैं वैसी नहीं रह गई हूं, जैसी थी। ऑस्कर जीतने से पहले मैं कैसी भी फिल्म करने पर यकीन करती थी लेकिन अब मुझे लोगों की पसंद के हिसाब से काम करना होगा। अब मुझे लोगों के लिए ही गंभीरता ओढ़े रहकर तरोताजा दिखना होता है।"


Click it and Unblock the Notifications











