केट विंसलेट ने सिखाए एक्टिंग के गुर

वेबसाइट आईएमडीबी डॉट कॉम के मुताबिक, "विंसलेट ने इंग्लैंड के बर्कशायर स्थित स्टारमेकर नाटक समूह का अचानक दौरा किया। खुद विंसलेट इस समूह की संरक्षक हैं। उन्होंने इस दौरान बाल कलाकरों को एक्टिंग के गुर सिखाए और उनके सवालों के जवाब भी दिए।"
विंसलेट ने कहा, "आपलोग शर्माईए नहीं। बेहिचक होकर मुझसे सवाल पूछिए। आप जो भी पूछना चाहें वह पूछिए।"
विंसलेट ने बच्चों को स्टेज पर होने वाले भय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपना अनुभव भी सुनाया जब वह पहली बार स्टेज पर नाटक के लिए गई थी।


Click it and Unblock the Notifications