केट विंसलेट को तोहफे मे मिली गालियां

वेबसाइट 'एस शोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक विंसलेट शूटिंग के दौरान अपने किरदार में घुसने की कोशिश कर रही थीं और इस दौरान उन्होंने कुछ अपशब्द भी बोले थे। निर्माताओं ने विंसलेट के इन दृश्यों को रिकॉर्ड कर लिया था। शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने यह वीडियो उन्हें तोहफे के रूप में पेश किया।
विंसलेट ने टॉक शो 'द व्यू' में कहा कि यह तोहफा मिलना बहुत मजेदार था। उन्होंने कहा कि वह यह वीडियो अपने बच्चों को भी दिखाएंगी लेकिन उनके 18 साल के हो जाने के बाद।


Click it and Unblock the Notifications











