शादी पर ही विश्वास करती हैं केट विंसलेट
हॉलीवुड की फिल्म टाइटेनिक से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं एक्ट्रेस केट विंसलेट ने कहा है कि वह किसी एक व्यक्ति के साथ शादी के रिश्ते के पर ही विश्वास करती हैं। हालांकि वह यह भी कहती हैं कि किसी एक व्यक्ति के साथ रहना एक बहुत बड़ी चुनौती है।
सूत्र के मुताबिक जिम थेरप्लेटॅन के साथ तीन सालों तक शादीशुदा जिंदगी बिताने और निर्देशक सैम मेंडेस के साथ विवाह के बाद सात सालों तक साथ रहने वाली 36 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा है कि शादी के रिश्ते में किसी एक के साथ काफी समय तक रहना और उस रिलेशनशीप के प्रति इमानदार रहना काफी मुश्किल है।
लेकिन वह चाहती हैं कि उनके शेष जीवन के लिए कोई साथी होना चाहिए। आज कल ये एक्ट्रेस रिचर्ड ब्रैनसॅन के भतीजे नेड रॉकनरोल के साथ डेटिंग कर रही है। क्या पता इनका इशारा नेड की ही तरफ हो।


Click it and Unblock the Notifications











