गहने डिजाइन करेंगी सुपरमॉडल केट मॉस
मशहूर सुपरमॉडल केट मॉस ब्रिटेन की एक मशहूर संस्था के लिए गहने डिजाइन करेंगी। इस ज्वैलरी में कई तरह के कीमती पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 36 वर्षीय मॉडल ने पांच वर्ष पहले ग्रीन के साथ कपड़ों की डिजाइनिंग शुरू की थी। मॉस कहती हैं, "मैं अभी भी फीलिप के साथ काम कर रही हूं और हम भविष्य में भी एक साथ काम करते रहेंगे।"
मॉस के करीबी मित्र और ज्वैलरी शॉप 'तोपशॉप' के मालिक सर फीलिप ग्रीन ने कहा कि मॉस द्वारा डिजाइन की गई यह पहली ज्वेलरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications












