सीवर के पानी में डूबा केट मॉस का घर

पढ़ें: हॉलीवुड की खबरें
पिछले सप्ताहांत में मॉस के घर के नीचे से गुजरने वाले एक सीवेज पंप के फट जाने के कारण उनके घर में करीब डेढ़ फुट तक गंदा पानी भर गया था। इसके बाद मॉस बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं।
घर में गंदा पानी भर जाने के बाद वहां रखे फर्नीचर और अन्य कीमती सामानों और मॉस के मंहगे कपड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा। मॉस का कहना है कि अगर जल्दी ही उनके घर को दुरुस्त नहीं किया गया तो वह मेफेयर के डॉरचेस्टर होटल में रहने के लिए चली जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











