एलेक्स से अलग हुईं केट
हॉलीवुड की अदाकारा केट हडसन ने बेस बाल खिलाड़ी एलेक्स रॉड्रिग्ज से रिश्ता तोड़ लिया है। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार केट और एलेक्स के अलग होने की खबरें बिल्कुल सही हैं। वेबसाइट ने लिखा है, यह बिल्कुल सही है कि वे जुदा हो चुके हैं।
न्यूयार्क के खिलाड़ी एलेक्स रॉड्रिग्ज से केट इस साल के आरंभ से ही मिल रही थीं लेकिन अब वह एलेक्स के बारे में बात करने से भी इंकार करती हैं।
इस महीने के आरंभ में रॉड्रिग्ज फ्लोरिडा के मियामी में केट हडसन के बिना पार्टी करते दिखे, जिससे इन अटकलों को बल मिला कि वह और हडसन जुदा हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actor actress alex rodriguez अभिनेता अभिनेत्री एलेक्स रॉड्रिग्ज केट हडसन फ्लोरिडा मियामी हॉलीवुड florida hollywood kate hudson miami


Click it and Unblock the Notifications