केट से लो शादी के नुस्खे!
हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन इन दिनों शादी के नुस्खे बांट रही हैं। उनका कहना है कि लड़का और लड़की को मानसिक रूप से तैयार होने के बाद ही शादी के बंधन में बंधना चाहिए।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक हडसन नई फिल्म 'ब्राइड वार्स' में काम कर रही हैं। इसी वजह से आजकल वह शादी के गुर भी बांट रही हैं।
हडसन ने कहा कि मानसिक रूप से पूरी तरह आश्वस्त हो जाएं कि आप शादी के लिए तैयार हैं, तभी शादी करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि हडसन खुद तलाकशुदा हैं। उनका विवाह रॉक स्टार क्रिस रॉबिंसन से हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











