शराब छोड़ी तो पतली हुईं केट
हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन को फिल्म अर्थबाउंड के लिए अपना वजन कम करना था। उन्होने शराब को सेवन छोड़ दिया और पतली हो गईं।
इस फिल्म में उन्हें एक ऐसी बीमार महिला का रोल करना था तो बीमार होती है। उसे अपने डॉक्टर से प्रेम हो जाता है। इस रोल के लिए केट काफी वजन कम करना था। किसी ने उन्हें बताया कि शराब और उच्च कैलोरी वाले भोजन को छोड़ने से काफी वजन कम हो सकता है।
सो केट ने ऐसा ही किया लेकिन उनके लिए शराब छोड़ना काफी बड़ा काम था। फिर भी फिल्म में अपने पात्र को सजीवता प्रदान करने के लिए केट ने अपनी इच्छाओं पर काबू पा लिया और वजन कम करने में कामयाब रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











