रॉड्रिग्ज के नये अफेयर से परेशान केट

By Staff

Kate Hudson
हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन को जब से यह पता चला है कि उनके पूर्व प्रेमी और अभिनेता एलेक्स रोड्रिग्ज की नई प्रेम कहानी शुरू हो गई है, तब से वह काफी आहत महसूस कर रही हैं।

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हडसन को सबसे अधिक दुख इस बात का है कि रोड्रिग्ज की यह नई प्रेम कहानी उनके आपसी संबंध के टूटने के कुछ हफ्तों बाद ही सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि रोड्रिग्ज एक सुनहरे बालों वाली महिला के काफी करीब आ गए हैं। उस महिला से उनकी मुलाकात मियामी के एक जिम में हुई थी। हडसन और रोड्रिग्ज का संबंध विच्छेद दिसंबर की शुरुआत में हुआ था और उसी दौरान रोड्रिग्ज उस महिला के करीब आए थे।

एक सूत्र ने कहा, "रोड्रिग्ज की नई प्रेम कहानी ने हडसन को अंदर से झकझोर दिया है। हडसन यह मानकर चल रहीं थीं कि वक्त गुजरने के साथ वह एक बार फिर रोड्रिग्ज की जिंदगी में जगह बनाने में सफल रहेंगी।" हडसन ने इससे पहले रॉक स्टार क्रिस रॉबिंसन से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। इसके अलावा हडसन के साइकिलिंग के पूर्व विश्व चैम्पियन लांस आर्म्सट्रांग और अभिनेता ओवेन विल्सन के साथ भी प्रेम संबंध रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X