पूर्व पति के साथ डेट पर केट

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' ने हडसन के हवाले से लिखा है, "मैं उन सभी लोगों से अभी भी प्यार करती हूं, जिनके साथ मेरे संबंध रहे हैं। मेरी सबसे दोस्ती है। राबिंसन भी उन्हीं मे से एक हैं। मेरी जिंदगी में वे एक स्थाई किरदार के रूप में स्थापित हो चुके हैं।"
हडसन और राबिंसन ने वर्ष 2007 में अलग होने का फैसला किया था। राबिंसन के साथ शादी के फैसले को लेकर हडसन ने कहा, "काफी सोचने के बाद मैंने स्वीकार किया कि हमारी शादी नहीं होनी चाहिए थी। हम एक दूसरे से प्यार करते थे, लिहाजा मैं राबिंसन से एक प्यारा सा बच्चा चाहती थी। बच्चा मुझे मिल चुका है और वही हमें ताउम्र भावनात्मक रूप से जोड़े रखेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications