पुराने दोस्त के साथ नजर आयी केट
हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन को उनके पुराने मित्र ओवेन विल्सन के साथ पेरिस में देखा गया।
वेबसाइट द सन डॉट को डॉट यूके के अनुसार दोनों का रिश्ता नरम-गरम होता रहा है और इन दिनों वे अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।
दोनों को शहर में बाइक पर घूमते देखा गया। उन्होंने पहचाने जाने से बचने के लिए गहरे रंग के चश्मे और हैट पहन रखे थे।
वेबसाइट के मुताबिक दोनों में वर्ष 2006 में मित्रता हुई थी लेकिन वे जल्द ही अलग हो गए थे। वर्ष 2007 में हडसन के जुदा हो जाने के बाद विल्सन ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











