कैट मॉस ने नहीं की शादी
लंदन। ब्रिटेन की प्रसिद्ध मॉडल कैट मॉस ने गुपचुप तरीके से अपने मित्र जेमी हिंस के साथ शादी नहीं की है। एक वेबसाइट के मुताबिक मॉडल के प्रवक्ता ने बताया, "कैट ने शादी नहीं की है। इस तरह की कोई भी अटकल गलत है।"
उल्लेखनीय है कि कैट और हिंस सितंबर 2007 में एक दूसरे के नजदीक आए थे। माना जाता है कि दोनों ने सिसली के एक चर्च में चोरी छिपे शादी कर ली। मॉस का अभिनेता जॉनी डीप और गायक पीट डोहर्टी के साथ भी संबंध रह चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











