अभिनेत्री केट को लगी ठंड
हॉलीवुड अभिनेत्री केट बेकिंसेल को कनाडा में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ठंड लग गई।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार फिल्म की शूटिंग कनाडा के लेक विनपेग इलाके में हो रही थी। वहां तापमान इतना कम था कि केट को ठंड लग गई।
ठंड की वजह से केट बोल भी नहीं पा रही थीं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के पहले दिन जब किसी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो ठंड की वजह से वह बोल नहीं पा रही थीं हालांकि अब वह स्वस्थ हैं।
फिल्म में केट एक अधिकारी की भूमिका निभा रही है, जिसे एक हत्या की गुत्थी सुलझानी होती है। फिल्म की कहानी वर्ष 1998 में प्रकाशित एक उपन्यास पर आधारित है।
कनाडा केट बेकिंसेल द गोल्डन बाउल विलियम शेक्सपीयर व्हाइटआउट kate beckinsale the golden bowl whiteout william shakespeare


Click it and Unblock the Notifications