'टोटल रिकॉल' की केट को पसंद है एक्शन स्टार कहलाना

अगस्त माह की 3 तारीख को रिलीज होने जा रही हॉलीवुड फिल्म 'टोटल रिकॉल' की अभिनेत्री केट बेंक्किसले को लोगों द्वारा एक्शन स्टार कहलाया जाना काफी पसंद है। 5 फीट 7 इंच लंबी अभिनेत्री केट बेक्किंसले हमेशा ही चर्चा में रहती हैं कभी अपनी फिल्मों की वजह से और कभी अपने वक्तव्यों की वजह से। इस बार वो चर्चा में हैं सोनी पिक्चर्स की फिल्म "टोटल रीकॉल" की वजह से, जिसमें वो लोरी की भूमिका में हैं। 3 अगस्त को सारे विश्व में एक साथ रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में उनके साथ कॉलिन फेरल व जेसिका बियल भी मुख्य भूमिका में हैं। निर्माता टोबी जफे की इस फिल्म के निर्देशक हैं लेन वाइसमेन।

फिल्म "टोटल रीकॉल" में केट ने ऐसी भूमिका की है जिसे उन्होंने पहले कभी अभिनीत नही किया था लोरी के चरित्र के बारे मे केट कहती हैं, " कुएद की पत्नी लोरी की भूमिका अभिनीत की है मैंने ,बहुत ही अलग तरह की भूमिका है। यह कभी तो प्यार करने वाली पत्नी और कभी क्रूर हत्यारिन बन जाती है मैंने पहले कभी भी ऐसा बुरा चरित्र अभिनीत नही किया। शायद यही वजह रही की मैंने इसमें अभिनय किया। "

केट ने अधिकतर एक्शन फिल्मों में ही अभिनय किया है तो क्या वजह हो सकती है ? के जवाब में वो कहती हैं, "मैं 17 साल की उम्र से अभिनय कर रही हूँ, आत्म निर्भर हूँ मुझे कमजोर महिला का किरदार अभिनीत करना ज्यादा पसंद नही है। मुझे एक्शन फिल्मे करना अच्छा लगता है और एक्शन स्टार कहलाना भी पसंद है।"

इसकी "टोटल रीकॉल" फिल्म पहले सन 1990 में बनी थी उस समय इस फिल्म में अभिनेत्री शेरोन स्टोन ने लोरी की भूमिका अभिनीत की थी जो इस फिल्म "टोटल रीकॉल" में केट ने अभिनीत की है। उन पर किसी भी तरह का कोई दबाव तो नही था पूछने पर ? केट ने कहा कि, "नही किसी भी तरह का दबाव मैंने महसूस किया, हालाँकि मैंने पहले वाली फिल्म "टोटल रीकॉल" देखी थी और मुझे पसंद भी बहुत आयी थी वो फिल्म और साथ में शेरोन की भूमिका भी।"

फिल्म "टोटल रीकॉल" को निर्देशित किया है केट के पति लेन वाइसमेन ने। इस फिल्म से पहले भी एक निर्देशक और एक नायिका के रूप में दोनों ने साथ में काम किया है। इस बारे में केट कहती हैं, "लेन और मैंने "अंडरवर्ल्ड" की सीरीज में भी साथ में काम किया है और आप सब जानते ही हैं यह फ़िल्में कितनी सफल रही हैं। हमे किसी भी तरह की कोई मुश्किल नही आती साथ में काम करते हुए। सेट पर हम दोनों एक निर्देशक और अभिनेत्री होते हैं और पैकअप के बाद होते हैं पति - पत्नी। "
फिल्म "टोटल रीकॉल" में केट के साथ अभिनेता कॉलिन फेरल व अभिनेत्री जेसिका बियल भी हैं तो इन दोनों के साथ कितनी मुश्किलें आयी काम करते वक्त के जवाब में केट कहती हैं, " "मुश्किलें किसी भी तरह की नही आयी हम सबने अपना - अपना काम किया। मज़ा आया सभी के साथ काम करने में कॉलिन और जेसिका दोनों ही अच्छे हैं। "

इस फिल्म "टोटल रीकॉल" से पहले केट ने टी वी और अनेकों फिल्मों में अभिनय किया केट ने एक्शन फ़िल्में तो की है, इसके साथ दूसरी विषयों पर बनी फ़िल्में में भी काम किया है। केट ने केंनेथ ब्रनाघ की फिल्म " मच अ डू अबाउट नथिंग" में अभिनय किया। इसी फिल्म से उनको पहचान मिली फिर इसके बाद उन्होंने कोल्ड कम्फर्ट फर्म , ड लास्ट डेज ऑफ डिस्को, ब्रोक डाउन पैलेस , हौंटेड, पर्ल हार्बर, टिप्टेस, लौरल कैनयों, वन हेल्सिंग, अंडरवर्ल्ड सीरीज की फ़िल्में, क्लिक, स्नो एंजेल्स आदि अनेकों बड़ी बड़ी फिल्मों में काम किया। केट ने हास्य फिल्म 'एवेरी बॉडीस फाइन' के अलावा पोलिटिकल ड्रामा 'नथिंग बट' में भी काम किया। इस फिल्म में अभिनय करने से उन्हें दर्शकों की बहुत वाह वाही भी मिली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X