दूसरी पत्नी को तलाक दे रहा है ये सुटपरस्टार? 50 मिलियन डॉलर की एलीमनी देकर छुड़ाएगा पीछा

Kanye West Bianca Censori Divorce Alimony: इस समय कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसरी के तलाक को लेकर काफी सारी खबरें सामने आ रही है। इसी बीच अब रैपर के करोड़ों डॉलर के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल कहां जा रहा है कि कान्ये वेस्ट के बर्ताव से परेशान होकर अब बियांका सेंसरी उनसे तलाक लेने जा रही है।
लेकिन क्या आपको पता है कि अगर बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट का तलाक होता है तो कान्ये वेस्ट को अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा बियांका सेंसरी को गंवाना पड़ सकता है। दरअसल हाल ही में आई रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि 30 साल की बियांका सेंसरी को कान्ये वेस्ट के फैसलों से समस्या है।
कहा तो ये भी जा रहा है कि बियांका सेंसरी ने कान्ये वेस्ट से तलाक लेने की पूरी तैयारी भी कर ली है। यहां तक कि एक सूत्र ने यह भी बताया कि बियांका सेंसरी ने कहा कि वह उसके सर्कस का कोई हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। हालांकि यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि दोनों का रिश्ता किस मोड़ पर जाता है।
हालांकि काफी सारी खबरों द्वारा यह भी बताया गया कि बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट ने तलाक के लिए वकीलों से सलाह भी ली थी। कथित तौर पर बताया गया कि इस समझौते के साथ उनका $5 मिलियन का भुगतान भी मिलेगा। अगर हम कान्ये वेस्ट के रियल एस्टेट बिजनेस की बात करें तो आपको बता दें कि यह तकरीबन 50 मिलियन डॉलर के आसपास है जो अभी चर्चा का विषय बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications














