जस्टिन ने नहीं किया ब्रिटनी का अपमान

By Super

Britney Spears
लास एंजेलिस। गायक-अभिनेता जस्टिन टिम्बरलेक ने प्री सुपर बॉल कार्यक्रम के दौरान अपनी पूर्व महिला मित्र ब्रिटनी स्पीयर्स का अपमान करने की बात से इंकार किया है।

टिम्बरलेक ने पांच सालों के लम्बे अंतराल के बाद सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम पेश किया। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार टिम्बरलेक ने कार्यक्रम में 'क्राइ मी ए रिवर' सहित अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति दी। कहा जाता है कि यह गीत उन्होंने स्पीयर्स के साथ अपने अलगाव के बाद लिखा था।

टिम्बरलेक ने कार्यक्रम में कहा, "जिंदगी में कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपने अपना जीवनसाथी पा लिया लेकिन फिर आपको पता चलता है कि वह आपका नहीं है।"

वेबसाइट के अनुसार यह टिप्पणी स्पीयर्स पर की गई थी जिनके साथ वह तीन सालों तक रिश्ते में थे। टिम्बरलेक ने बाद में ट्विटर के माध्यम से कहा, "मैंने व्यक्तिगत रूप से कभी किसी का अपमान नहीं किया।" टिम्बरलेक ने अभिनेत्री जेसिका बील से विवाह किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X