दीपिका की डिलीवरी पर थी सबको नजर, इधर 27 साल की हसीना ने दिया बेटे को जन्म, सुपरस्टार ने बताया नाम

Justin Bieber

Justin Bieber Baby Boy: सुपरस्टार सिंगर जस्टिन बीबर और उसकी पत्नी हेली बीबर के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही हर किसी को उनके बेबी का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। जस्टिन और हैली पहले बच्चे के माता पिता बन चुके हैं। हेली बीबर ने अपने पहले बच्चे एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

कपल ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। शुक्रवार को उन्होंने घोषणा की कि उनके घर में पहली खुशी का आगमन हुआ है। 30 वर्षीय पॉप स्टार और 27 वर्षीय मॉडल पहली बार माता-पिता बने जब उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका खुलासा जस्टिन ने एक प्यार भरे इंस्टाग्राम पोस्ट में किया।

उन्होंने अपने बेटे के प्यारे छोटे पैर की एक तस्वीर शेयर की, और बताया कि उन्होंने उसका नाम 'जैक ब्लूज़ बीबर' रखा है। गायक ने कैप्शन में जैक को लिखा, 'घर में आपका स्वागत है।' हालांकि कपल ने अपने बच्चे की असल डेट ऑफ बर्थ नहीं बताई है।

जस्टिन ने जैसे ही ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर शेयर की तो कमेंट सेक्शन में बधाईयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया। इसके साथ ही अब हर किसी को जस्टिन और हेली के बच्चे की पहली तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार होने लगा हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X