भारत आएंगे जस्टिन बीबर, मुंबई में करेंगे परफॉर्म
जस्टिन बीबर जल्द ही भारत आने वाले हैं। वो मुंबई में 10 मई को परफॉर्म भी करेंगे।
अगर आप भी सिंगर जस्टिन बीबर के फैन हैं तो ये आपके लिए गुड न्यूज़ है। जी हां..जस्टिन जल्द ही भारत आने वाले हैं। यही नहीं, वो मुंबई में 10 मई को परफॉर्म भी करेंगे। बता दें कि वह 'पर्पस वर्ल्ड टूर' के लिए भारत आएंगे। जस्टिन यहां पर मई में कॉन्सर्ट करेंगे, जिसके टिकट की बिक्री 22 फरवरी से शुरू होगी।

आपको बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड विनर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। खासतौर पर लड़कियों के बीच वो काफी पॉपुलर हैं। जस्टिन का ये पहला भारतीय टूर होगा।
व्हाइट फॉक्स इंडिया के निर्देशक व इस टूर के प्रचारक अजुर्न जैन ने एक बयान में कहा, 'जस्टिन बीबर हमारे समय के बहुत बड़े कलाकार हैं और वैश्विक स्तर पर सभी उम्र के प्रशंसकों को आकर्षित करते हैं।
#JustIn: इस सुपरस्टार कपल ने अभी...तुरंत एक एलान किया है...Hint बैंड बाजा बारात!
आपको बताते चलें कि कि जस्टिन बीबर ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के 2017 के संस्करण में आठ टाइटल अपने नाम कर इसमें शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications