दारू पीकर कार रेसिंग करने वाले जस्टिन वीबर को मिली जमानत

पुलिस के अनुसार मियामी बीच के डिटेक्टिव बॉब हर्नेनडेज ने मीडिया को बताया कि शहर के रिहायशी इलाके में दो कारों के बीच रेस चल रही थी और अधिकारियों ने दोनों चालकों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक बीबर थे, जो शराब के नशे में कार चला रहे थे।
जो खबरें मीडिया में प्रकाशित हुई हैं उसके मुताबिक वीबर नशे में धुत पाये गये हैं और नशे में ही कार की रेस कर रहे थे। आईबीएन 7 की मानें तो वीबर ने पुलिस के सामने कबूल लिया है कि कार रेस करने से पहले उन्होंनें जमकर शराब पी थी और हशीश का सेवन किया था।
पुलिस के मुताबिक उसने मियामी बीच पर दो कारों को अंधाधुंध भागते हुए देखा एक लाल रंग की फरारी थी और एक पीली रंग की लंबोर्गिनी। लंबोर्गिनी में वीबर थे जबकि फरारी में कौन था इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों कारों को अपने कब्जे में ले लिया है और दोनों ही कारों के ड्राईवरों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 19 साल के जस्टीन वीबर पॉप म्यूजिक की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है, लोग उनकी गायिकी और नृत्यशैली के दीवाने हैं। लड़कियां उनके लिए जान देने को तैयार रहती हैं। निश्चित तौर पर वीबर की यह हरकत उनके चाहने वालों के लिए दुखद है।


Click it and Unblock the Notifications











