अंडे पड़ने के बावजूद गाते रहे जस्टिन बीबर

By Neha Nautiyal

Justin Biber
टीन पॉप सेंसेशन (17) वर्षीय जस्टिन बीबर पर ने शायद कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा कि करोड़ों दिलों में राज करने वाले बीबर पर कभी स्टेज पर यूं अंडे फेंके जाएंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक कंसर्ट के दौरान जस्टिन पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे छह अंडे फेंके गए।

किसी भी गायक या कलाकार के लिए ये बहुत ही अपमानजनक बात होती है कि उसके शो में उस पर ही अंडों की बरसात हो जाए लेकिन बीबर भी कच्ची मिट्टी के नहीं बने। इस पूरे दौरान वो बिना घबराए या विचलित हुए स्टेज पर बने रहे और इनके एक स्वर भी इधर से उधर नहीं हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक भीड़ में से पहले बीबर पर एक अंड़ा पड़ा, फिर दूसरा और उसके बाद चार अंडे एकसाथ पड़े लेकिन बीबर ने जिस तरह से स्टेज पर डटे रहने का हौसला दिखाया वो वाकई काबिले तारीफ था। इस दौरान बीबर के सहयोगी स्टेज से अंडों को साफ करते गए और बीबर गाते रहे।

इस घटना से बीबर के करोड़ों चाहने वालों में काफी गुस्सा है और बीबर पर अंडा फेंकने वाले के खिलाफ वो अपनी नाराजगी इंटरनेट पर ट्विटर या फेसबुक के जरिए निकाल रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X