..................... Justin Bieber linked new tattoo dedicated to his grandfather, टैटू की चलती फिरती दुकान हैं जस्टिन - Hindi Filmibeat

टैटू की चलती फिरती दुकान हैं जस्टिन

अपने शरीर पर टैटू बनवाने को लेकर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलिब्रिटीज हर पल तैयार रहते हैं। लेकिन कुछ सेलिब्रिटी टैटू के इतने शौकीन होते हैं कि अपने शरीर के हर एक हिस्से में कुछ ना कुछ नया बनवाने की फिराक में रहते हैं। अब हॉलीवुड सिंगर जस्टिन वीबर को ही ले लीजिए उन्होंने अपने कंधे से लेकर अपनी एड़ियों तक पर इतने अलग अलग टैटू बनवाए हैं कि आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे। जस्टिन ने हाल ही में अपने दादाजी की याद में अपने बाएं कंधे पर स्टारफॉर्ड कुलिशन्स हॉकी टीम के लोगो की तस्वीर बनावाई है और साथ ही ट्विटर पर लिखा है कि ये टैटू मैं अपने ग्रैंडफादर को डेडिकेट करता हूं।

जस्टिन ने इस नये टैटू की तस्वीर के साथ लिखा है "मेरे दादाजी हर शुक्रवार मुझे स्ट्राटफोर्ड कुलिशन ले जाते थे। ये आपके लिए है मेरे दादीजी।" साथ ही जस्टिन ने इस टैटू के बनाने वाले का नाम भी लिखा है। जस्टिन ने अपनी शर्ट उतारकर कई अलग अलग एंगल से अपने टैटू की तस्वीर खींची है। कैनेडियन स्टार जस्टिन हमेशा से ही हॉकी टीम का फैन रहा है। लेकिन ये पहला टैटू नहीं है जो जस्टिन की बॉडी पर बनाया गया है। इससे पहले भी की टैटू जस्टिन बनवा चुके हैं।

Justin Bieber

पिछले हफ्ते ही जस्टिन ने अपने दाहिने पैर पर तीन गुलाब लपेटे हुए एक टैटू बनवाया था। साथ ही इन तीन गुलाबों के साथ जुड़े हुए दो हाथ भी थे जिनका मतलब था कि कोई प्रार्थना कर रहा हो। उसके पहले यानि पिछले महीने ही जस्टिन ने अपने दाहिने हाथ पर बना हुआ उल्लू का टैटू भी लोगों को दिखाया था। साथ ही जस्टिन के दाहिने सीने पर एक ताज बना हुआ है। टैटू बनवाने को लेकर अपनी दीवानगी को जस्टिन हमेशा अपने फैनस से शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X