तलाक की अफवाहों के बीच सिंगर ने नशे की हालत में पोस्ट कीं फोटोज? फैंस हुए परेशान, कहा- 'कोई तो मदद करो'

Justin Bieber Photos: पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। इनमें जस्टिन बाथरूम में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, और उनका लुक थोड़ा अजीब लग रहा है।
जस्टिन बीबर ने पोस्ट कीं फोटोज
जस्टिन बीबर की पोस्ट पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जस्टिन ने एक पोस्ट में लिखा- "तुम मेरी गलतियों पर ऊंगली उठा सकते हो, या फिर खुद पर ध्यान दे सकते हो, बेबी!"
लोगों ने किए सवाल
इस पोस्ट के बाद कई फैंस ने सवाल उठाया कि क्या जस्टिन को नशे की लत लग चुकी है और क्या उनकी हालत ठीक नहीं है? कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि जस्टिन अब ब्रिटनी स्पीयर्स की तरह लगने लगे हैं और उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है।
फैंस को हुई चिंता
एक यूजर ने लिखा- 'अब ये इंसान पहले जैसा नहीं रहा। कोई इनकी मदद क्यों नहीं कर रहा?' दूसरे ने कहा- 'हर फोटो में गंदगी और बेपरवाही नजर आती है। क्या ये ड्रग्स का असर है?'
कुछ समय पहले जस्टिन अपनी पत्नी हैली बीबर के स्किन केयर इवेंट में भी अजीब तरह से पेश आए थे, जिसके बाद उनके ड्रग्स लेने की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, उनके मैनेजर ने तब इन बातों को झूठ बताया था।
लेकिन जस्टिन ने हाल ही में एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वो सोफे पर बैठे हैं और उनके हाथ में एक बड़ा स्मोकिंग बोंग दिख रहा है। इससे फैंस को और चिंता होने लगी। जस्टिन ने मजाक में ये भी बताया कि उन्होंने हैली के स्पेशल फोन कवर को अपनी गांजा रखने की जगह बना लिया है।
अब जस्टिन के करीबियों को भी चिंता हो रही है। एक पुराने टीम मेंबर ने कहा- 'वो अपनी राह से भटक गया है और कोई नहीं है जो उसे सही रास्ता दिखाए। अगर कोई उसे टोकता है, तो वो उसे बाहर कर देता है।' फैंस लगातार कह रहे हैं कि जस्टिन को अब रीहैब यानी इलाज की जरूरत है, ताकि वो अपनी जिंदगी फिर से पटरी पर ला सकें।


Click it and Unblock the Notifications











