पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने गर्लफ्रेंड हैली से की सगाई, लव नोट लिखकर दी जानकारी

By Salman

Recommended Video

Justin Bieber CONFIRMS Engagement with Hailey Baldwin with THIS cute post| FilmiBeat

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर उन सेलेब्रेटीज में से है जिनको पूरे विश्व में पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोविंग इतनी है कि आप अंदाजा भी नही लगा सकते है। इस समय जो खबर आ रही है वो उनके फीमेल फैंस के लिए कुछ अच्छी नही है। दरअसल जस्टिन बीबर ने अपनी गर्लफ्रेंड हैली के साथ बहामास में सगाई कर ली है। बता दें कि काफी समय से उनके और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच कुछ सही नहीं चल रहा था पर हाल ही मे उन्होने पैचअप कर लिया और सगाई की रस्म को अंजाम दिया है।

कनेडियन पॉप सिंगर की बात की जाए तो उन्होने काफी कम उम्र में ही उस मुकाम को हासिल कर लिया था जो कि काफी कम लोगों के नसीब में आता है।

justin bieber, जस्टिन बीबर

इस समय जस्टिन बीब मात्र 24 साल के है और पूरे विश्व में अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाए हुए है। उनकी गर्लफ्रेंड हैली की बात की जाए तो जस्टिन लगभग 2 साल से उनको डेट कर रहे है और हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरें में सोशल मीडिया पर छाई रही थी..

इसके बाद दोनो को फिर से एक साथ देखा गया था। खबर थी की जस्टिन ने अपनी गर्लफ्रेंड से किसी रेस्टोरेंट में सगाई कर ली है पर इस बात में कितनी सच्चाई थी ये किसी को भी नहीं पता था।

हाल ही में इस बात को खुद जस्टिन ने सबके सामने कुबूल करते हुए सोशल मीडिया में एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर हैली को डेडीकेट किया और अपने सगाई को सच बताया।

इसका मतलब तो यही था कि वो अब इस रिश्ते को काफी आगे ले जाना चाहते है। जस्टिन बीबर की फैन फॉलोविंग भारत में भी काफी है और पिछले साल इसी के चलते वो इंडिया आए भी थे।

जस्टिन एक ऐसे पॉप सिंगर है जिन्होने काफी समय में सफलता की बुलंदियों छू लिया था और लोगो के दिलो पर राज कर रहे है। हालांकि अब वो अपनी नई जिंदगी होने वाली पत्नी के साथ शादी करके कब शुरु करते है ये को देखने वाली बात होगी..

लेकिन इतना तो साफ है कि जस्टिन बीबर ने अपनी सगाई की खबर को सच बताकर करोड़ो लड़कियों का दिल पहले ही तोड़ दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X