Oooo..देखिए Justin Bieber का न्यू गोल्डन लुक!
सिंगर जस्टिन बीबर अपने लुक के साथ नए नए एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहते। अक्सर बीबर को अपने बालों के साथ कुछ नए स्टाइल में देखा जाता है। लिहाजा, एक बार फिर बीबर को नए अंदाज में देखा गया। इस बार उन्होंने अपने बालों को सुनहरा करवाया है।

बीबर वैसे अपने नए लुक से खुद ही संतुष्ट और खुश नहीं लगे और कैमरे के सामने अपना चेहरा छुपाते नजर आए।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, बीबर को गुरुवार के दिन कैलिफोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड स्थित हेयर सैलून से निकलते हुए स्पॉट किया गया। वहां, वे फोटोग्राफरों से बचने की जी-तोड़ कोशिश करते नजर आए।
उन्होंने काले रंग की पोशाक के साथ बेसबॉल कैप और कलाई में सोने का ब्रेसलेट पहन रखा था। हालांकि बाद में बीबर ने खुद ही अपने इस नए लुक की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की। जहां उनके फैंस ने बीबर के इस नए लुक की काफी तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications