8 जून 2018 को होगा BOX OFFICE धमाका.. 200 करोड़ी फिल्म रिलीज फाइनल
हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड 8 जून 2018 को भारत में रिलीज होने वाली है। जी हां, यानि की भारत में बॉक्स ऑफिस धमाका होने वाला है क्योंकि भारत में जुरासिक सीरिज को काफी पसंद किया जाता है। वहीं, पिछले कुछ समय से हॉलीवुड फिल्मों के क्रेज को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा जरूर पार करेगी।
दूल्हा बन गए आनंद आहूजा, सोनम कपूर की शादी की LIVE अपडेट
खास बात है कि भारत में फिल्म को अमेरिका से दो हफ्ते पहले ही रिलीज किया जा रहा है। लिहाजा, इसका क्रेज जबरदस्त होने वाला है। भारत में यह 2300 से ज्यादा स्क्रीन पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी।

भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ सालों में साफ दिखा है कि हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है। हाल ही में रिलीज ऐवेंजर्स ताजा उदाहरण है। फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।
भारत में हॉलीवुड फिल्मों की पॉपुलैरिटी देखते हुए कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर यह बॉलीवुड फिल्मों को तगड़ी टक्कर देने वाली है। जुरासिक वर्ल्ड की रिलीज के एक हफ्ते बाद ही सलमान खान की रेस 3 रिलीज होगी।
यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications