POSTER: अगली 100 करोड़ी फिल्म रिलीज फाइनल.. रेस 3 से होगा टक्कर!
हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड 8 जून 2018 को भारत में रिलीज होने वाली है। जी हां, यानि की भारत में बॉक्स ऑफिस धमाका होने वाला है क्योंकि भारत में जुरासिक सीरिज को काफी पसंद किया जाता है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। खास बात है कि भारत में फिल्म को अमेरिका से दो हफ्ते पहले ही रिलीज किया जा रहा है। लिहाजा, इसका क्रेज जबरदस्त होने वाला है।
सलमान खान की 'रेस 3'- फाइनल हो गई भारी भरकम करोड़ों की डील!
भारत में यह 2300 से ज्यादा स्क्रीन पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। पिछले कुछ समय से हॉलीवुड फिल्मों के क्रेज को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा जरूर पार करेगी।

हालांकि फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना थोड़ी मुश्किल मालूम होती है.. क्योंकि 15 जून को ही सलमान खान की रेस 3 रिलीज होने वाली है। यानि की जुरासिक वर्ल्ड के पास कमाने के लिए सिर्फ एक हफ्ता का ही समय है। जिसमें वह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
रेस 3 रिलीज होते ही जुरासिक वर्ल्ड के पास काफी कम स्क्रीन रह जाएगी। हालांकि भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ सालों में साफ दिखा है कि हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है।
यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications