BOX OFFICE: 2018 की एक और शानदार ओपनिंग- सलमान की रेस 3 रोकेगी रास्ता!
हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड 7 जून 2018 को भारत में रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। पिछले कुछ समय से हॉलीवुड फिल्मों के क्रेज को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा जरूर पार करेगी। भारत में जुरासिक सीरिज को काफी पसंद किया जाता है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दी है। खास बात है कि भारत में फिल्म को अमेरिका से दो हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया है। लिहाजा, वीकेंड पर इसका क्रेज़ जबरदस्त होने वाला है। भारत में यह 2300 से ज्यादा स्क्रीन पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है।

हालांकि फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना थोड़ी मुश्किल मालूम होती है.. क्योंकि 15 जून को ही सलमान खान की रेस 3 रिलीज होने वाली है। वहीं, 7 जून को ही जुरासिक पार्क के साथ ही रजनीकांत की फिल्म 'काला' भी रिलीज हुई है। यानि की जुरासिक वर्ल्ड के पास कमाने के लिए सिर्फ एक हफ्ता का ही समय है।
रेस 3 रिलीज होते ही जुरासिक वर्ल्ड के पास काफी कम स्क्रीन रह जाएगी। हालांकि भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ सालों में साफ दिखा है कि हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है।
यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications