'प्रेटी वूमन' नहीं रहीं जूलिया

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 42 वर्षीय जूलिया की पहचान 1990 में प्रदर्शित इस फिल्म में विवियन वार्ड नाम की वैश्या की भूमिका के कारण बनी थी। इस फिल्म में रिचर्ड गेर ने प्रमुख भूमिका अदा की थी।
जूलिया और गेर ने 1999 में एक साथ एक और फिल्म 'रनवे ब्राइड' में काम किया था लेकिन अब जूलिया को 'प्रेटी वूमन' के अगले संस्करण में कोई रुचि नहीं रह गई है। फिल्म के निर्माताओं के तमाम प्रयास के बावजूद जूलिया ने इस फिल्म में एक्टिंग के लिए साफ मना कर दिया है।
जूलिया का कहना है "कोई भी इस फिल्म के अगले संस्करण में किसी उम्रदराज अभिनेत्री को नहीं देखना चाहेगा। ऐसा नहीं है कि मैं प्रेम पर आधारित फिल्में नहीं करना चाहती लेकिन मेरी नजर में इस फिल्म के लिए अब मेरी उम्र अधिक हो गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











