लैनकम का प्रचार करेंगी जूलिया
हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी 'लैनकम' का नया चेहरा होंगी। समाचार एजेंसी 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक 'प्रिटी वुमन' की अभिनेत्री जूलिया 2010 के लिए कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर होंगी।
'लैनकम' के अध्यक्ष यूसुफ नबी का कहना है, "अपने असाधारण व्यक्तित्व और करियर की वजह से जूलिया रॉबर्ट्स अपने समय की महिलाओं की पहचान हैं। उनकी असाधारण प्रतिभा, उनकी आभा और उनकी सशक्त प्रतिबद्धताएं 'लैनकम' के मूल्यों को दर्शाती हैं।"
उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि वह बहुत प्रभावशाली ढंग से ब्रांड को प्रस्तुत करेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
acting actress अभिनय अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स फिल्म ब्यूटी प्रोडक्ट्स लैनकम हॉलीवुड beauty products film hollywood julia roberts lancome


Click it and Unblock the Notifications