नवाब पटौदी पैलेस में है जूलिया

By Staff

Julia Roberts
फिल्म 'ईट, प्रे, लव' की शूटिंग के लिए अपने बच्चों के साथ यहां पहुंची हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने दिल्ली के सुरक्षाकर्मियों की सेवाएं ली हैं जबकि हरियाणा में पहले से ही उनके लिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

रॉबर्ट्स गुरुवार की दोपहर दिल्ली पहुंचने के बाद यहां से 40 किलोमीटर दूर स्थित हरियाणा के पटौदी कस्बे पहुंचीं। उन्होंने शुक्रवार का ज्यादातर समय पटौदी पैलेस होटल में आराम करते हुए बिताया।

एक अधिकारी ने बताया, "वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ आई हैं लेकिन दिल्ली के सुरक्षाकर्मियों की भी सेवा ले रही हैं।"

हरियाणा के पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वह हॉलीवुड अभिनेत्री को पर्याप्त सुरक्षा दे रहे हैं।

पुलिस आयुक्त (गुड़गांव) एस. एस. बेसवाल ने कहा, "किसी ख्यातिप्राप्त व्यक्ति के लिए जितनी सुरक्षा आवश्यक है उन्हें उतनी पर्याप्त सुरक्षा दी गई है।"

अभिनेत्री यहां अपने तीन बच्चों साढ़े, चार साल के जुड़वां हेजेल और फिनस व दो वर्षीय बेटे हेनरी के साथ आई हैं। वह हॉलीवुड के साथी कलाकारों बिली क्रूडअप, जेवियर बार्डेम और रिचर्ड जेन्किंस के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए आई हैं।

एलिजाबेथ गिल्बर्ट के संस्मरणों पर आधारित 'ईट, लव, प्रे' का निर्देशन रेयान मर्फी कर रहे हैं। फिल्म का भारतीय हिस्सा पटौदी पैलेस के बाहर और भीतर शूट होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X