पुरुष मानसिकता को समझती है जूलिया

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार रॉबर्ट्स ने कहा कि उन्होंने अभिनेता रिचर्ड गेर और मिल गिब्सन से पुरुषों की मानसिकता के बारे में जानकारी प्राप्त की है।
रिचार्ड के साथ पर्दे पर पहली बार रॉबर्ट्स वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म 'प्रिटी वूमेन' में नजर आईं थीं। वहीं वर्ष 1997 में गिब्स के साथ 'कांसपिरेसी थ्योरी' में रॉबर्ट्स नजर आईं थी।
रॉबर्ट्स ने कहा कि फिल्मों में काम करने के दौरान सह कलाकारों से उन्होंने काफी कुछ जाना। उन्होंने कहा कि जब पुरुष आपके प्रति आकर्षित नहीं होते हैं तो उस समय उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications