नियमित रूप से मंदिर में पूजा करती हैं जूलिया रॉबर्ट्स

By Ajay Mohan

हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स हिंदू धर्म से इतनी प्रभावित हुई कि वो अब नियमित रूप से मंदिर जाती हैं। वहां पूजा-अर्चना करती हैं। कुल मिलाकर वो हिंदू धर्म को मानने लगी हैं। जूलिया ने यह खुलासा करते हुए बताया कि उनमें यह बदलाव फिल्म 'ईट, प्रे एंड लव' की भारत में शूटिंग होने के बाद से आया।

वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 42 वर्षीय जूलिया के 'प्रिटी वूमैन' में एक वेश्या की भूमिका निभाने के बाद से उनके प्रशंसकों की संख्या काफी बढ़ गई है। वह कहती हैं, "मैं निश्चित रूप से हिंदू धर्म की अनुयायी हूं। इस बार मेरे दोस्तों और परिवार ने मेरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। अगली बार मैं शांत और सहयोगपूर्ण जीवन चाहती हूं।"

अमेरिका के एक बैपटिस्ट और कैथोलिक जोड़े के घर पैदा हुईं जूलिया कहती हैं कि एक विशेष हस्ती का जीवन जीने के बाद वह अगली बार एक शांत जीवन जीना चाहती हैं। जूलिया ने 'ईट, प्रे एंड लव' फिल्म में एक ऐसी महिला की भूमिका की है जो हिंदू अध्यात्म के माध्यम से स्वयं को खोजने का प्रयास करती है।

यह फिल्म एलिजाबेथ गिलबर्ट द्वारा इसी नाम से लिखी गई एक किताब पर आधारित है। फिल्म में जूलिया ऐसी तलाकशुदा महिला की भूमिका में हैं जो खुद को खोजने के लिए दुनिया की यात्रा करती है। उसे इटली में खाना, भारत में अध्यात्म और बाली में प्यार मिलता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X