जूलिया की सुरक्षा में लगे 350 गार्ड

By Staff

Julia Roberts
हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्टस की सुरक्षा में 350 सुरक्षाकर्मी लगाए गएं है। फिल्म 'ईट, प्रे, लव' की शूटिंग के लिए अपने तीन बच्चों के साथ हरियाणा के पटौदी कस्बे में पहुंची हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स के सुरक्षा अमले में 350 सुरक्षाकर्मी, बुलेट प्रूफ कारें और एक हेलिकॉप्टर शामिल हैं। इतने मजबूत सुरक्षा कवच को तोड़ पाना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा।

हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "आश्रम हरी मंदिर के बाहर करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जबकि इतने ही पुलिसकर्मी मंदिर के अंदर के परिसर में उपस्थित हैं। इनमें से कुछ पुलिस की वर्दी पहने हैं तो कुछ सामान्य नागरिक वेशभूषा में हैं। हमने सख्त आदेश दिए हैं कोई भी व्यक्ति इस सुरक्षा कवच का उल्लंघन न करे। किसी भी बाहरी व्यक्ति को चाहे वह कोई भी हो, आश्रम परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं है।"

गुरुवार को यहां पहुंची अभिनेत्री अपने तीन बच्चों, उनकी आयाओं और फिल्म के अन्य कलाकारों व दल के सदस्यों के साथ पटौदी पैलेस में रह रही हैं।

अधिकारी ने कहा, "आयोजकों ने पुलिस सुरक्षा के अतिरिक्त दिल्ली से 100 से भी अधिक सुरक्षाकर्मियों की किराए पर व्यवस्था की है। इनमें 40 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।"

सूत्रों ने बताया कि इस 41 वर्षीय अभिनेत्री के पास तीन बुलेटप्रूफ कारें हैं जबकि एक हेलिकॉप्टर को गांव पर नजर रखते हुए देखा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X