भारत की गर्मी में शांत हैं जूलिया

ऑस्कर पुरस्कार विजेता इस अभिनेत्री का जमीनी व्यवहार तब देखने को मिला जब वह आश्रम हरि मंदिर परिसर के बाहर खड़ी अपनी काली बुलेट प्रूफ टोयोटा फ्रंटनर कार को अंदर बुलाने की बजाए स्वयं उस तक गईं। वह नई दिल्ली से एक घंटे की दूरी पर स्थित हरियाणा के पटौदी कस्बे में शूटिंग कर रही हैं।
शूटिंग दल के एक सूत्र ने कहा, "अपनी सुविधा के लिए चालक को कार अंदर लाने के लिए कहने की बजाए जूलिया हमेशा स्वयं कार तक जाना पसंद करती हैं। जब वह शूटिंग स्थल से पटौदी पैलेस जाने वाली होती हैं तो प्रोडक्शन के लोगों से कहकर चालक तक सूचना भेजती हैं कि वह तैयार रहे।"
उनके शांत व्यवहार का दूसरा उदाहरण है कि शूटिंग के दौरान होने वाले छोटे-छोटे अंतरालों में वह अपनी वातानुकूलित कार में जाने की बजाए आश्रम के ही एक कमरे मे रुकना पसंद करती हैं।
वह यहां रयान मर्फी के निर्देशन में अपने हॉलीवुड के सह-कलाकारों बिली क्रूडप, जेवियर ब्राडेम और रिचर्ड जेन्किंस के साथ अपनी नई फिल्म के भारतीय दृश्यों को फिल्मा रही हैं। 41 वर्षीय जूलिया 9 अक्टूबर तक पटौदी में रहेंगी। इसके बाद उनके चेरापूंजी और मेघालय पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











