अपना नहीं बल्कि आदमियों का अंडरवियर पहने निकली ये हसीना, बिना पैंट सड़कों पर काटा बवाल

इटैलियन-अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस जूलिया फॉक्स जो कि अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए मशहूर हैं। इस बार उन्होंने अपने लुक के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण लोग बार बार उनकी तस्वीरों को देखने के लिए अपना इंस्टाग्राम खोल रहे हैं।
कान्से वेस्ट के साथ रिलेशनशिप
पिछले दिनों वह तब लाइमलाइट में छाई थीं, जब उनका नाम हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और किम कार्दशियन के एक्स कान्ये वेस्ट से जुड़ा था। वहीं अब इस हसीना का लुक हर किसी को हैरान कर रहा है। दरअसल, हाल ही में इस हसीना को घूमते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया।
जूलिया फॉक्स का पैंटलैस लुक
इस दौरान जूलिया फॉक्स पैंटलेस लुक में निकल पड़ीं। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि जूलिया ने इस दौरान अपना नहीं बल्कि जेंट्स अंडरवियर पहना हुआ था। जिस किसी ने भी जूलिया के इस लुक को देखा वो बस कुछ देर के लिए देखता ही रह गया।
जेंट्स अंडरवियर वाली तस्वीरें वायरल
इसके साथ ही जूलिया फॉक्स ये जेंट्स अंडरवियर वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। नेटिजंस जूलिया के इस लुक को खूब मजाक बना रहे हैं और कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक मेजादर रिएक्शन दे रहे हैं।
दिखा जबरदस्त कॉन्फिडेंस
देखने वालों के लिए ये भले ही जोर का झटका था, लेकिन जूलिया ने इसे इतने कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया कि कम से कम इस मामले में तो उनकी तारीफ करना बनता ही है। यहां तक कि उन्होंने तो खुद ही इस लुक की पिक्स को अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है। हालांकि, ये भी सच है कि इस तरह के फैशन को पचा पाना बेहद मुश्किल है। अब तो इसका इंतजार है कि हमेशा अपने स्टाइल से शॉक में डाल देने वाली ये हसीना आगे और क्या लुक्स लेकर आती है।


Click it and Unblock the Notifications











