जवां बने रहना चाहते हैं जूड लॉ
लंदन। हॉलीवुड अभिनेता जूड लॉ खुद को जवां बनाए रखने के लिए इन दिनों हजारों डॉलर खर्च कर रहे हैं।
वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'शार्लाक होम्स' जैसी मशहूर फिल्म में काम कर चुके लॉ को हाल ही में एक सौंदर्य प्रसाधन स्टोर में झुर्रियां कम करने वाली क्रीम खरीदते देखा गया था।
37 वर्षीय लॉ उस स्टोर में अपनी महिला मित्र के साथ गए थे। वहां मौजूद एक लड़की ने उन्हें पहचान लिया। उस लड़की ने कहा, "लॉ ने जो सौंदर्य प्रसाधन खरीदे हैं, वे काफी महंगे हैं। उनकी मदद से वे जीवन भर झुर्रियों से मुक्त रह सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
