'जूड-सिएना की जोड़ी हमें नहीं पसंद'
ब्रितानी अभिनेता जूड लॉ ने अभिनेत्री सिएना मिलर से संबंध बना अपने अभिभावकों को नाराज कर दिया है। जूड के माता-पिता मानते हैं कि जूड का सिएना से संबंध जूड के लिए खतरे का बुलावा है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक फिल्म 'शार्लाक होम्स' के इस अभिनेता ने 'फैक्ट्री गर्ल' फिल्म की अभिनेत्री से दोबारा संबंध बनाकर अपने माता-पिता को नाराज कर दिया है। दोनों की 2005 में सगाई हुई थी।
एक सूत्र के मुताबिक जूड के माता-पिता ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने बेटे के इस संबंध के लिए तैयार नहीं हैं। वे अपने बेटे को खुश देखना चाहते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उन दोनों के साथ रहने से मुसीबतें आ सकती हैं।
जूड के माता-पिता का मानना है कि जब यह रिश्ता पहले ही खत्म हो चुका था और अब इस संबंध के दोबारा अच्छे संबंधों में बदलने की उम्मीद बहुत कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











