पति के लिए स्तनों की सर्जरी कराएंगी जार्डन
ब्रिटिश सुपरमॉडल जार्डन ने इस बार क्रिसमस पर अपने पति को तोहफे में अपना ही खूबसूरत शरीर देने का फैसला किया है.
वे इसके लिए जल्द ही अपने स्तनों की प्लास्टिक सर्जरी कराने जा रही हैं. यहां बता दें कि यह सेक्सी ब्रिटिश सुपरमाडल पहले भी अपने शरीर की कई बार सर्जरी करा चुकी हैं.
केटी प्राइस के नाम से मशहूर जार्डन ने बताया कि इस बार वे बहुत मामूली सी सर्जरी कराने जा रही हैं, जो स्तनों की वृद्धि के लिए नहीं होगा बल्कि उसे बढ़ती उम्र के असर से बचाने के लिए होगा.
उन्होंने मीडिया को बताया कि वे यह सर्जरी किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने पति पीटर आंद्रे के लिए करा रही हैं. ब्रिटिश मैजगीन सन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि वे सर्जरी इस तरह से करा रही हैं कि क्रिसमस तक उनका शरीर पूरी तरह से तैयार हो जाए.


Click it and Unblock the Notifications