धोखेबाज गॉस्लिन का फ्लैट तबाह
हॉलीवुड अभिनेता जॉन गॉस्लिन ने जब अपने अपार्टमेंट को तहस-नहस देखा तो वह चकित रह गए। अपार्टमेंट में लिखित संदेश बरामद किया गया जिस पर उनकी पूर्व मित्र हैले ग्लासमैन का नाम था।
वेबसाइट 'हॉलीवुड गॉसिप डॉट कॉम' के मुताबिक शनिवार को यह घटना हुई थी। पुलिस के मुताबिक जब गॉस्लिन अपने बच्चों के साथ पेन्सिलवेनिया में क्रिसमस का पर्व मनाने के बाद लौटे तो उन्होंने देखा कि उनका पूरा घर बुरी तरह तहस-नहस था और कुछ सामान भी गायब था। एक सूत्र के मुताबिक गॉस्लिन के बिस्तर के सिरे पर एक शब्द 'धोखेबाज' खुदा हुआ था।
गॉस्लिन के वकील मार्क जे हिलर के मुताबिक अभिनेता ने देखा कि उनके जूते, कमीजें, बिस्तर, पर्दे और अन्य सामान तहस-नहस कर दिया गया था। इसके अलावा उनका टेलीविजन, सीडी प्लेयर, कॉफीमेकर और अन्य कुछ सामान गायब था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications