पत्नी से डरते हैं जॉन बॉन जोवी
रॉक स्टार जॉन बॉन जोवी ने कहा है कि उन्हें अपनी पत्नी से डर लगता है। उन्होंने कहा कि शायद इसी कारण उनकी वैवाहिक जिंदगी में दो दशकों से कोई समस्या नहीं आई है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार जॉन और उनकी पत्नी डोरोथी हर्ली इस वर्ष विवाह की 20वीं सालगिरह मनाएंगे। जॉन ने कहा कि उनकी पत्नी सर्वश्रेष्ठ है और वह बहुत खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications