फ़ोर्ब्स की सूची में जोली नंबर वन

By Staff
Angelina jolie

फ़ोर्ब्स पत्रिका ने अभिनेत्री एंजेलिना जोली को विश्व की सबसे शक्तिशाली सेलिब्रिटी चुना है. ओप्रा विनफ़्री दूसरे तो ब्रैड पिट नौंवे नंबर पर हैं.ये सूची आमदनी और मीडिया में मिलने वाली सुर्खियों के आधार पर बनाई जाती है.

तीसरे नंबर पर रहीं गायिका मैडोना तो चौथे पर थी बियॉन्से. पहले पांच में केवल एक पुरुष ने मौजूदगी दर्ज करवाई- गॉल्फ़ खिलाड़ी टाइगर वुड्स पाँचवीं पायदान पर रहे. एंजेलिना जोली 2008 में तीसरे नंबर पर थीं. फ़ोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल कमाई रही दो करोड़ 70 लाख डॉलर. पिछले वर्ष उनकी बड़ी फ़िल्में आईं जिसमें वांटेट और कंग फू पांडा शामिल है जिसने उन्हें पहले स्थान पर पहुँचा दिया.

ओप्रा की आमदानी सबसे ज़्यादा

कमाई के मामले में ओप्रा विनफ़्री इस बार भी नंबर वन रहीं. उनकी कुल कमाई थी 27 करोड़ 50 लाख डॉलर.एंजेलिना के जोड़ीदार ब्रैड पिट नौंवे स्थान पर हैं और आठवें नंबर पर हैं उनकी पूर्व पत्नी जेनिफ़र एनिस्टन.टॉप-10 में निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग और गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन भी शामिल हैं.

इस बार इस लिस्ट से हैरी पॉटर सिरीज़ की लेखिका जेक राउलिंग बाहर निकल गईं क्योंकि न ही उनका कोई नया उपन्यास आया है और हैरी पॉटर पर बनने वाली नई फ़िल्म भी टल गई है.ऑस्कर पुरस्कार जीतने के बावजूद केट विंस्लेट को इस सूची में जगह नहीं मिली. इसके अलावा जेनिफ़र लोपेज़, जॉनी डेप और मॉडल टायरा बैंक्स भी इस बार टॉप-100 लिस्ट से बाहर हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X