नीलामी में छा गयीं एंजेलिना जोली

वेबसाइट 'हॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक 'प्रोफाइल्स इन हिस्ट्री' के प्रवक्ता का कहना है, "इन तस्वीरों की ज्यादा बोली लगाई गई। प्रत्येक तस्वीर अनुमानित बिक्री मूल्य से छह गुना अधिक यानी 2,500 डॉलर से अधिक में बिकी।"
नीलामी में हैरी लैंगडन की कुछ तस्वीरों के साथ हेल बेरी, रिचर्ड बर्टन, जॉर्ज क्लूनी और फैरा फासेट की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी शामिल थीं। इन तस्वीरों की नीलामी 122,400 डॉलर में हुई। जॉर्ज हरेल द्वारा 'वेनिटी फेयर' के लिए ली गई अभिनेत्री जीन हार्लो की तस्वीर भी नीलामी का आकर्षण रही। यह तस्वीर 60,000 डॉलर में बिकी।


Click it and Unblock the Notifications