दत्तक पुत्री के साथ इथियोपिया गई एंजेलीना

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम' के अनुसार जोली संयुक्त राष्ट्र के एक मिशन पर अपने साथी ब्रैड पिट और छह बच्चों के साथ केन्या गई थीं। वहां से फिर वह जहारा और उसकी छोटी बहन शिलोह के साथ इथियोपिया चली गईं जबकि पिट बाकी चारों बच्चों के साथ केन्या में ही रुके।
एक सूत्र ने बताया, "इस दौरे में जोली अपने बच्चों के साथ दाबाब शरणार्थी शिविर में रुकीं और वहां से दो दिन के लिए दोनों बच्चियों के साथ इथियोपिया चली गईं।"
सूत्र ने बताया, "जोली गोद लेने के बाद पहली बार जहारा को इथियोपिया लेकर गई हैं ताकि वह अपनी संस्कृति से जुड़ी रह सके।"
खबर है कि जोली जहारा के नाम पर तपेदिक और एड्स क्लीनिक खोलने के लिए जमीन खरीदना चाहती हैं।
angelina jolie इथियोपिया एंजेलीना जोली जहरा ब्रैड पिट शिलोह संयुक्त राष्ट्र brad pitt ethiopia shiloh un goodwill ambassador zahara


Click it and Unblock the Notifications