पर्सनैल्टी है जोली की रियल ब्यूटी
ब्रिटेन के एक सर्वेक्षण के अनुसार हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली पिछले दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री चुनी गयीं हैं। ब्रितानी सौंदर्य कंपनी सुपरड्रग द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में जोली को सबसे सुंदर माना गया है। इस बारे में सुपरड्रग के वाणिज्य निदेशक स्टीव जैबसन कहते हैं कि जोली में पारंपरिक सौंदर्य नहीं है लेकिन उनका सशक्त व्यक्तित्व उन्हें सौंदर्य की दुनिया में अनूठी जगह पर ला खड़ा करता है।
इस सूची में दूसरे स्थान पर जेनीफर एनिस्टन हैं। पूर्व में जेनीफर ने ब्रैड पिट से विवाह किया था, जो कि वर्तमान में जोली के साथी हैं। तीसरे स्थान पर आस्ट्रेलियाई गायिका काइली मिनॉग है जबकि वेल्श ऑस्कर विजेता कैथरीन जीटा-जोन्स को चौथा स्थान मिला है।
वेबसाइट 'हॉलीवुड स्टार डॉट कॉम' के मुताबिक महिलाओं में जोली को बीते दशक की सबसे आकर्षक हस्ती चुना गया है। खूबसूरत हस्तियों की सूची के 10 सर्वश्रेष्ठ नामों में स्कारलेट जोहान्सन, कीरा नाइटले, बेयॉन्स नॉलेस, लिव टेलर और हैल बेरी भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











