..................... जोली ने दिया जुड़वाँ बच्चों को जन्म | Angelina Jolie gives birth to twins - Hindi Filmibeat

जोली ने दिया जुड़वाँ बच्चों को जन्म

By Staff

एंजोलीना जोली ने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है
नाइस में लेंवल अस्पताल ने समाचार पत्रों को बताया कि शनिवार रात को सिज़ेरियन विभाग ने दो स्वस्थ जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिलाया जिनमें से एक लड़का और एक लड़की है.

नाइस मेटिन की रिपोर्ट के अनुसार जोली और उनके पति, अभिनता ब्रेड पिट ने लड़के का नाम नॉक्स लिओन और लड़की का नाम विवियन मार्शलीन रखा है. डॉ मिशेल सुसमैन ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि जोली और उनके बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं.

जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिलाने वाली डॉ सुसमैन ने कहा कि कुछ कारणों से बच्चों का जन्म समय से पहले ही कराना पड़ा. नाइस मेटिन ने कहा कि जन्म के समय पिट भी उपस्थित थे.

कड़ी सुरक्षा

इससे पहले दंपत्ति के एक लड़की और है जिसका नाम शिलोह नोवेल जोली पिट है और जिसका जन्म 2006 में नामीबिया में हुआ था. उन्होंने तीन बच्चों को गोद भी लिया हुआ है- कम्बोडिया में जन्मे मैडोक्स, इथोपिया में जन्मी ज़हरा और वियतनाम के पैक्स.

इस मौके पर अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ताकि फोटोग्राफर इस मशहूर परिवार की तस्वीरें न ले सकें. इससे पहले अस्पताल ने इस बात से इनकार किया था कि जो तस्वीरें कुछ अख़बारों और पत्रिकाओं में छपी थीं वे असली हैं जबकि उनकी प्रवक्ता नेदिन बाउर ने कहा कि वे नकली हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X