दुष्ट परी बनना चाहती हैं एंजेलिना जोली

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार एंजेलिना जोली फिल्म 'स्लीपिंग ब्यूटी' के रीमेक में निगेटिव शेट में दिखने वाली परी की भूमिका निभाना चाहती हैं। फिल्मकार टीम बर्टन 'स्लीपिंग ब्यूटी' का रीमेक बनाने वाले हैं।
निजी जीवन में काफी भले कामों में बिजी रहने वाली जोली अपनी रील लाइफ में शायद हमेशा एक जैसी नहीं दिखना चाहतीं। तभी वह चाहती हैं कि अब वह निगेटिव किरदार भी करें। फिलहाल जोली फिल्म 'द टूरिस्ट' की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications